HomeAccidentरुड़की : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर डंपर में लगी आग,...

रुड़की : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर डंपर में लगी आग, चालक की मौत

ADVERTISEMENTS

रुड़की| यहां माधवपुर गांव के पास एक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक डंपर में आग लग गई। करंट की चपेट में आने से डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, क्लीनर झुलस गया, सूचना पर दमकल की टीम ने मौके पर जाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मची रही।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मिट्टी लेकर आया था डंपर

मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात करीब दो बजे हरिद्वार जिले के रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर गांव के पास इकबालपुर जाने वाले रास्ते पर एक डंपर मिट्टी लेकर आया था। डंपर चालक ने हाइड्रोलिक को ऊपर उठाकर जैसे ही मिट्टी नीचे गिराने का प्रयास किया तो ऊपर से जा रही हाईटेंशन की लाइन में की चपेट में डंपर आ गया।

इससे पूरे डंपर में करंट आ गया और आग लग गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि क्लीनर बुरी तरह से झुलस गया। सूचना मिलने पर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल टीम को भी बुलाया गया। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।

गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्या पाल ने बताया कि हादसे में डंपर चालक गययुर निवासी लालवाला की मौत हुई है, जबकि क्लीनर तालिब मनुबास झुलसा है।

हल्द्वानी : 9 प्रशिक्षणार्थियों ने विश्व प्रसिद्ध बिलिंग टेकऑफ से भरी उड़ान

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments