HomeUttarakhandBageshwarपालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने किया स्वच्छ जल, स्वच्छ मन परियोजना के तीसरे...

पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने किया स्वच्छ जल, स्वच्छ मन परियोजना के तीसरे चरण का शुभारंभ

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। रविवार को स्वच्छ जल, स्वच्छ मन परियोजना के तीसरे चरण का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने सरयू घाट से किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह महाराज की प्रेरणादायक शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से यह प्रोजेक्ट शुरू किया है।

इस दिव्य पहल का उद्देश्य केवल जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करना ही नहीं, बल्कि जल संरक्षण को मानव जीवन का अभिन्न अंग बनाने की सोच को विकसित करना है। नदियों, झीलों, तालाबों, कुओं तथा झरनों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण को समर्पित यह महाअभियान है। जिसके अधिक व्यापक, प्रभावी एवं दूरगामी दृष्टि से आगे बढ़ाया गया है, ताकि यह अभियान निरंतर विस्तार पाकर समाज में जागरूकता, सेवा तथा समर्पण की एक सशक्त लहर उत्पन्न कर सके।

इस अवसर पर संयोजक तिल राम आर्य, जैंत राम, नंदन सिंह, रवि कोहली, दीवान सिंह राणा, भुवन बुधानी, कुंवर राम, प्रकाश, हरीश नेगी, अधिशासी अधिकारी मो. यामीन, सफाई निरीक्षक राजवीर, रजत कुमार आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments