सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। राजस्व पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत धारी गांव में एक बुजुर्ग पति पत्नी को आग से बचाने के चक्कर में झुलस गया। पत्नी को चक्कर आने पर वह जलती आग में गिर गई। दोनों को 108 के माध्मय से जिला अस्पताल लाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
ADVERTISEMENTS
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार धारी गांव निवासी 65 साल की जानकी देवी रविवार की सुबह आग जलाकर सेक रही थी। अचानक जानकी देवी को चक्कर आ गया और वह वह जलती अंगीठी में गिर गई। उसके 72 वर्षीय पति रतन सिंह ने उसे आग में गिरता देख तुरंत बचाने में जुट गए। तब तक महिला झुलस गई, पत्नी को बचाने में पति का हाथ भी बुरी तरह जल गया है। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया है डॉक्टर उपासना ने बताया कि दोनों का प्राथमिक उपचार कर महिला को जिला अस्पताल ने भर्ती किया गया है। महिला 18 प्रतिशत जल गई थी।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।