अल्मोड़ा : पूर्व कर्मचारी नेता, दृष्टि बाधित संघ के संस्थापक डीके जोशी का निधन

✒️ विश्वनाथ घाट में हुआ अंतिम संस्कार, पालिकाध्यक्ष ने जताया शोक सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा पूर्व कर्मचारी नेता और दृष्टि बाधित संघ के संस्थापक डीके जोशी…

बीयरशिवा के पूर्व प्रबंधक एसबी राणा का निधन, कांग्रेसजनों ने जताया शोक

✒️ विश्वनाथ घाट में हुआ अंतिम संस्कार, पालिकाध्यक्ष ने जताया शोक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

पूर्व कर्मचारी नेता और दृष्टि बाधित संघ के संस्थापक डीके जोशी का 73 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से बीमार थे। आज शुक्रवार को यहां विश्वनाथ घाट में उनकी पार्थिव देह का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने डीके जोशी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इसे एक अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि डीके जोशी संघर्षशील व्यक्तिव के धनी थे। यहां कर्नाटकखोला में उनका आवास है। सुबह 8.30 बजे उन्होंने अपने आवास में अंतिम सांस ली। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह पूर्व कर्मचारी नेता थे तथा वह दृष्टि बाधित संघ के संस्थापक भी रहे। दृष्टि बाधितों के हित में उन्होंने काफी महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पालिकाध्यक्ष ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति भी गहरी संवेदना जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *