HomeUttarakhandAlmoraहवा—हवाई साबित हुई अल्मोड़ा में अंतरराज्यीय बस अड्डे (ISBT) की घोषणा

हवा—हवाई साबित हुई अल्मोड़ा में अंतरराज्यीय बस अड्डे (ISBT) की घोषणा

कांग्रेस के समय के विकास कार्य रोकने के आरोप

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने यहां अंतरराज्यीय बस अड्डे (ISBT) को लेकर भाजपा सरकार की मंशा व कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से बना आई.एस.बी.टी. वर्तमान में सिर्फ सफेद हाथी साबित हो रहा है।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने सीएनई को जारी बयान में कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अल्मोड़ा में ISBT का उद्धघाटन 10 मार्च 2024 को वर्चुवली किया था, लेकिन लगभग एक साल होने को है अभी तक सरकार और जिला प्रशासन आई.एस.बी.टी. को सुचारु नहीं कर पाया है और करोड़ो रूपये की लागत से बना अल्मोड़ा का अंतरराज्यीय आज सफ़ेद हाथी साबित हो रहा है।

महज कुछ निजि वाहनों की पार्किंग बना ISBT

कांग्रेस सरकार में शुरु हुए इस महत्वपूर्ण विकास कार्य का मुख्य्मंत्री द्वारा उद्घाटन तो कर दिया लेकिन कब यहां से बसों का संचालन होगा यह एक यक्ष प्रश्न है! आज ISBT केवल कुछ प्राइवेट गाड़ी की पार्किंग बन गया है। आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस सरकार के समय में किये गए विकास कार्यों को रोकने का काम कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा की शीघ्र ही अगर आई.एस.बी.टी. का संचालन नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments