HomeUttarakhandBageshwarपहाड़ियों से नफरत करने वालों को नहीं मिलेगी उत्तराखंड में जगह

पहाड़ियों से नफरत करने वालों को नहीं मिलेगी उत्तराखंड में जगह

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। संघर्ष वाहिनी ने काबीना मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के विरुद्ध जुलूस निकाला और पुतला दहन किया। कहा कि पहाड़ियों से अभद्रता माफ नहीं होगी। उनके हक-हकूकों पर कब्जा करने वाले ऐसे राजनीतिक करने वाले बाहरी लोगों को यहां से जाना होगा।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

रविवार को वाहिनी के कार्यकर्ता नुमाइशखेत मैदान में एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी के साथ मंत्री के पुतले की शवयात्रा निकाली। सरयू-गोमती संगम पर पुतला दहन किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के असली लोगों को विधानसभा सत्र में गाली दी जा रही है। जिनकी बदौलत राज्य बना उन्हें हाशिए पर खड़ा कर दिया गया है। पहाड़ियों से नफरत करने वालों के लिए उत्तराखंड में कोई स्थान नहीं है। मुख्यमंत्री को तत्काल ऐसे मंत्री को हटाना चाहिए। इस अवसर पर रमेश कृषक, मनोज जोशी, प्रकाश बाछमी, विनोद थापा, सुनील पांडे आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments