HomeCNE Specialएक अपील : सहयोग करें, ताकि ईमानदार पत्रकारिता जिंदा रहे !

एक अपील : सहयोग करें, ताकि ईमानदार पत्रकारिता जिंदा रहे !

ADVERTISEMENTS

CNE DESK/सवाल पूछने के लिए माफी चाहते हैं, पर पूछना भी जरूरी है। क्या आप फ्री में नौकरी या व्यापार करते हैं, क्या आप फ्री में दुकान से सामान लेते हैं, क्या आप फ्री में परिवार के भरण—पोषण के लिए खरीददारी करते हैं, क्या फ्री में दैनिक समाचार पत्रों में अपने विज्ञापन प्रकाशित करवाते हैं, क्या फ्री में आम चौराहों व सार्वजनिक स्थलों में अपने विज्ञापन होर्डिंग लगवाते हैं और क्या आपने फ्री में अपनी पढ़ाई पूरी की थी और फ्री में अपने बच्चों की शिक्षा—दिक्षा करा रहे हैं।

तो, आप जब फ्री में कुछ भी हासिल नहीं करते तो हमसे कैसे उम्मीद करते हैं कि हम न्यूज पोर्टल व चेनल के माध्यम से फ्री में डिजिटल मीडिया समाचार प्रकाशित करेंगे। समाचारों का प्रचार—प्रसार हमारा भी व्यवसाय है, जिससे हमारा घर चलता है। अतएव संवेदनशील बनें और हमें यथासंभव सहयोग करें, ताकि हम भी आपकी ही तरह अपनी आजीविका का निर्वहन कर सकें। हर समाचार के साथ हम अपने एकाउंट का कोड भी प्रसारित कर रहे हैं। आशा है यथासंभव सहयोग करेंगे।

2018 से अब तक लगातार घाटे में संचालित है सीएनई मीडिया

यह भी बताना चाहेंगे कि वर्ष 2018 से सीएनई मीडिया की स्थापना कर दी गई थी। तब से अब तक कार्यालय, स्टॉफ, तनख्वाह, सर्वर चार्ज इ​त्यादि में भी हम लाखों रूपया अपने पल्ले से खर्च कर चुके हैं। किंतु मौजूदा दौर में जब सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया के नाम पर फर्जी पत्रकार और मीडिया का जन्म हो चुका है तो ईमानदारी की राह पर चलकर अपनी आजीविका चलाना हमारे लिए दुष्कर है। अतएव आपसे आग्रह है कि यदि आप चाहते हैं कि आज के इस विभत्स दौर में भी ईमानदार पत्रकारिता जिंदा रहे तो हमें यथासंभव सहयोग करें।

हमें सहयेाग करने के लिए निम्न QR Code पर यथासंभव आर्थिक मदद भेजें, सहयोग करने वालों के आभारी रहेंगे —

 सहयोग करें
सहयोग करें
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments