HomeUttarakhandAlmoraयोगेंद्र महाजन की माता कांता महाजन पंचतत्व में विलीन, विश्वनाथ में अंत्येष्टि

योगेंद्र महाजन की माता कांता महाजन पंचतत्व में विलीन, विश्वनाथ में अंत्येष्टि

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला संरक्षक योगेन्द्र महाजन की माता कांता महाजन का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। आज विश्वनाथ घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

स्व. कांता महाजन अपने पीछे भरा—पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनकी पुत्रवधू तरू महाजन अल्मोड़ा अर्बन कोआपरेटिव बैंक मुख्यालय में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। स्व. कांता महाजन की शव यात्रा उनके निवास स्थान मल्ली बाजार से आज विश्वनाथ घाट को गई। जिसमें तमाम व्यापारियों व गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

इधर अल्मोड़ा व्यापार मंडल परिवार ने योगेंद्र महाजन की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। शोक सभा में वक्ताओं ने कहा जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा के समस्त पदाधिकारी और समस्त व्यापारी हार्दिक शोक प्रकट करते हैं। इस दुःख की घड़ी में भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवारजनों को शक्ति प्रदान करें। एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल ने भी कांता महाजन‌ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। हम सी.एन.ई. परिवार (CNE MEDIA HOUSE) की ओर से भी योगेंद्र महाजन की माता के ​निधन पर शोक प्रकट किया गया। साथ ही शोक—संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना जाहिर की गई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments