चलिए आज कुछ गार्डन-गार्डन हो जाये! बात करते हैं किचन गार्डनिंग की जिसका चलन आजकल तेजी से बढ़ रहा हैं। कई लोग शोक और अपने घर को और खूबसूरत दर्शाने के लिए गार्डनिंग के इन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं।

इससे आपके घर के अंदर की हवा साफ बना रहती है। साथ ही आपकी घर की खूबसूरती में भी चार चांद लग जाते हैं। इन तरीकों में कुछ पौधे ऐसे भी हैं जिन्हें आप अपनी बालकनी में लगाकर सेहत लाभ भी ले सकते हैं।

जबकि कुछ पौधे के फल या सब्जी का इस्तेमाल रसोई में भी किया जा सकता है। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

All Photo Credits - unsplash.com

रोजमेरी पौधा अपने किचन गार्डन में लगा सकते हैं बैंगनी रंग के फूलों वाले इस सदाबहार पौधे से अत्यंत मनभावन महक आती हैं। इसका उपयोग जड़ी-बूटी में भी किया जाता हैं। यह आसानी से गमले में लगाया जा सकता हैं।

रोजमेरी का पौधा

पुदीना जिसे किचन का सबसे जरूरी हर्ब माना जाता है। ये गमले में आसानी से हो जाता हैं, पुदीने की चटनी लोग बड़े चाव से खाते हैं। इसको सलाद और हर्बल टी में भी इस्तमाल किया जाता है।

पुदीना का पौधा

तुलसी के पौधे में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटीबायोटिक गुण होते हैं। इसकी पत्तियां शरीर को संक्रमण से लड़ने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करतीं हैं।

तुलसी का पौधा

लेमन बाम स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। यह पौधा एक पेस्ट कन्ट्रोलर के तौर पर काम करता है। ये कीटाणुओं को दूर रखता है। अनिद्रा के खिलाफ और पेट साफ रखने में यह काफी कारगर हर्बल है।

लेमन बाम का पौधा