सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर मुख्य अभियंता पेयजल निगम (कुमाऊं) के वैयक्तिक सहायक भुवन चन्द्र जोशी (58 वर्ष) का हल्द्वानी स्थित उनके आवास में आकस्मिक निधन हो गया है। जिनका चित्रशिला घाट रानीबाग में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मुख्य अभियंता पेयजल (कुमाऊं) वीके पंत की मौजूदगी में यहां शोक सभा में स्व. जोशी को कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी बताते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इधर पेयजल निगम बागेश्वर में भी स्व.जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। शोक सभा में अधिशासी अभियंता सीपीएस गंगवार, नयन जोशी, शंकर सिंह, चंदन दानू, मीनू कुमारी आदि शामिल थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।