Big Breaking Almora : मूसलाधार बारिश में ढह गई जिला पंचायत आवसीय परिसर की दीवार, कई परिवार आए खतरे की जद में, लोगों के घरों में घुसा पानी, नुकसान की सूचना

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में आज सोमवार को अचानक आई जोरदार बारिश और ओलावृष्टि में कई आवासीय परिसरों में पानी भर गया और दीवारों में दरारें आ गईं। बारिश के कारण यहां चौघानपाटा स्थित जिला पंचायत आवासीय परिसर के बेसमेंट की दीवार भी धरधरा कर गिर पड़ी, जिस कारण अफरा—तफरी का माहौल पैदा हो गया है। दीवार गिरने से तीन परिवारों के अवासों को नुकसान पहुंचा है और निचले तल में स्थित अधिकांश कमरों में बरसाती पानी व मलबा घुस आया है। वहीं समूचे भवन को भी खतरा पैदा हो गया है।


ADVERTISEMENTS

Almora Breaking : कोरोना से तीन बुजुर्गों की मौत, बाजार में उमड़ रही भीड़ में लोग भूले Social Distancing, एटीएम, दवा की दुकानों, विद्युत बिल काउंटर पर लगी कतारें

ज्ञात रहे ​कि यहां जिला पंचायत के आवासीय भवन हैं और आस—पास कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी हैं। एक समाचार पत्र का दफ्तर भी यहीं संचालि हो रहा है। अचानक तेज बारिश में दीवार ढह जाने से लोगों की चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि बारिश से दीवार ढहने से जिला पंचायत कर्मचारियों के परिवार कमरे के भीतर ही फंस गये हैं। प्रभावितों में शोभा, गुड्डू व बब्लू का परिवार बताया जा रहा है। इधर फिलहाल बारिश रूकी है और आस—पास के लोग मदद को पहुंचे हुए हैं। इधर नगर के विभिन्न मोहल्लों में तेज बारिश के चलते कई लोगों के घरों में बरसाती पानी घुस आया है। छुटपुट नुकसान की भी सूचना है। इधर आपदा कंट्रोल रूम में भी सूचना कर दी गई है।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : Corona curfew के दौरान कुसुमखेड़ा चौराहे पर mobile पर game खेलते मिले तीन पुलिस कर्मी, आईजी—एसपी ने किया Suspend

Breaking News : IPL में corona virus ने डाला विघ्न, Kolkata Knight Riders व Bengaluru के बीच होने वाला Match रद्द

Supreme Court ने कहा ‘लॉकडाउन पर विचार करें केंद्र व राज्य सरकार’, हाशिए पर रहने वाले समुदायों की जरूरतें पूरा करें, विस्तार से पढ़िये सर्वोच्च न्यायालय ने क्या—क्या कहा…..

संपूर्ण उत्तराखंड में 6 मई तक का कोविड कर्फ्यू ! पैनिक मत होइये काफी ​सहूलियतें भी हैं, बिना कारण कोई नही करेगा परेशान, जानिये क्या हैं आदेश…..

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें