HomeBreaking NewsBreaking News : IPL में corona virus ने डाला विघ्न, Kolkata Knight...

Breaking News : IPL में corona virus ने डाला विघ्न, Kolkata Knight Riders व Bengaluru के बीच होने वाला Match रद्द

नई दिल्ली। अब आई.पी.एल. मैच में भी कोरोना ने विघ्न डाल दिया है। दो खिलाड़ियों के संक्रमित पाये जाने के बाद आज सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदामाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा सीजन का 30 वां मैच रद्द हो गया है। यह मैच आज सोमवार शाम 7.30 बजे निर्धारित था।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बताया जा रहा है कि इस बीच केकेआर के कई खिलाड़ी बुखार से पीडि़त हैं, जिनमें से दो खिलाडि़यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। मैनेजमेंट ने बाकी लोगों को भी आइसोलेट कर दिया है।

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। यहां यह बता दें कि कोलकाता का इस सीजन में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। अब तक केकेआर ने खेले 7 में से सिर्फ दो मैच जीते हैं, जबकि पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने पिछले चार में से तीन मैच हारे हैं।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : Corona curfew के दौरान कुसुमखेड़ा चौराहे पर mobile पर game खेलते मिले तीन पुलिस कर्मी, आईजी—एसपी ने किया Suspend

Breaking News : IPL में corona virus ने डाला विघ्न, Kolkata Knight Riders व Bengaluru के बीच होने वाला Match रद्द

Supreme Court ने कहा ‘लॉकडाउन पर विचार करें केंद्र व राज्य सरकार’, हाशिए पर रहने वाले समुदायों की जरूरतें पूरा करें, विस्तार से पढ़िये सर्वोच्च न्यायालय ने क्या—क्या कहा…..

संपूर्ण उत्तराखंड में 6 मई तक का कोविड कर्फ्यू ! पैनिक मत होइये काफी ​सहूलियतें भी हैं, बिना कारण कोई नही करेगा परेशान, जानिये क्या हैं आदेश…..

Big Breaking Almora : मूसलाधार बारिश में ढह गई जिला पंचायत आवसीय परिसर की दीवार, कई परिवार आए खतरे की जद में, लोगों के घरों में घुसा पानी, नुकसान की सूचना

Almora Breaking : कोरोना से तीन बुजुर्गों की मौत, बाजार में उमड़ रही भीड़ में लोग भूले Social Distancing, एटीएम, दवा की दुकानों, विद्युत बिल काउंटर पर लगी कतारें

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments