HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : अगले दो दिन 5 जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी

उत्तराखंड : अगले दो दिन 5 जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी

देहरादून | उत्तराखंड में कल से मौसम शुष्क है। उससे पहले तीन दिन बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई थी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से फिर अलर्ट आया है। मंगलवार 25 फरवरी और बुधवार 26 फरवरी को उत्तराखंड में फिर बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 25 फरवरी को उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश होगी। इन जिलों में 3 जिले गढ़वाल मंडल और 2 जिले कुमाऊं मंडल के हैं। उधर बुधवार 26 फरवरी को भी राज्य के 5 जिलों में बारिश होगी। बुधवार को भी गढ़वाल मंडल के 3 और कुमाऊं मंडल के 2 जिलों में बारिश होगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में बारिश होगी। वहीं कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 फरवरी को राज्य इन पांच जिलों में 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी।

अगर तापमान की बात करें तो उत्तराखंड के चार प्रमुख शहरों में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है। राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 24° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12° डिग्री सेल्सियस है। हरिद्वार का अधिकतम तापमान देहरादून से 1 डिग्री ज्यादा 25° और न्यूनतम तापमान 12° सेल्सियस है। रुद्रपुर का अधिकतम तापमान देहरादून के 2 डिग्री ज्यादा है। यहां अधिकतम तापमान 26° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11° सेल्सियस है। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 25° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12° सेल्सियस है।

उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments