हल्द्वानी में स्नातक परीक्षा नकल प्रकरण पर जांच आयोग की जनसुनवाई 3-4 अक्टूबर को
देहरादून। कोरोना की बेकाबू रफ्तार के चलते प्रदेश सरकार ने यहां सभी सरकारी व प्राइवेट विश्वविद्यालय व कॉलेजों को अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया है। इधर कुमाऊं विश्वविद्यालय का 08 मई को वर्चुअल रूप से होने वाला दीक्षांत समारोह भी टाल दिया गया है। कुलाधिपति बेबी रानी मौर्य ने वर्तमान प्रतिकूल परिस्थितियों का हवाला देते हुए इसे स्थगित कर दिया है।
ADVERTISEMENTS
प्रदेश के सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों एवं कॉलेज को अगले आदेशों तक के लिए बंद कर देने आदेश आज सोमवार को जारी हो गया है। ज्ञात रहे कि 01 मार्च में प्रदेश में सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेज को खोला गया था। लेकिन अब दोबारा से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासन ने छात्र-छात्राओं को केवल ऑनलाइन पढ़ाई कराने के ही आदेश जारी किए हैं। यह आदेश प्रदेश के समस्त महाविद्यालयों के लिए है। इधर डीएसबी परिसर के निदेशक प्रोफेसर एलएम जोशी ने बताया कि फिलहाल दीक्षांत समारोह भी स्थगित हो गया है भविष्य में भी यह समारोह वर्चुअल तरीके से ही होगा।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।