सोमेश्वर/अल्मोड़ा। यहां एक महिला की जहरीले पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। परिजन उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का तीन साल पहले ही विवाह हुआ था तथा उसकी एक 13 माह की बच्ची भी है। प्राप्त जानकारी के चलते आज शनिवार को तहसील के बले गांव निवासी देवेंद्र सिंह की पत्नी किरन (23 साल) ने आज अचानक जहर खा लिया। आनन—फानन में परिजन द्वारा उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ. सुधीर गुप्ता और डॉ. दीपिका रानी ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नही हो पाया था कि महिला ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया।
अल्मोड़ा ब्रेकिंग : महिला ने जहर खाकर दे दी जान, तीन साल पहले ही हुआ था विवाह
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES


