HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में बेलगाम यातायात व्यवस्था को सुधारने की मांग, आप कार्यकर्ताओं ने...

अल्मोड़ा में बेलगाम यातायात व्यवस्था को सुधारने की मांग, आप कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

ADVERTISEMENTS

सीएनई न्यूज, अल्मोड़ा
नगर क्षेत्र में बदहाल यातायात व्यवस्था, बेलगाम वाहन चालकों पर अंकुश रखने व जाम के झाम से नगर के सड़क मार्गों को निजात दिलाने की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कई सुझाव भी दिए हैं। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शीघ्र ही सार्थक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
आप कार्यकर्ता व समाजसेवी आशीष जोशी व संजय पांडे ने एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि आज की तारीख में पूरे नगर क्षेत्र की सड़कें पैदल चलने वालों के लायक नही रह गई हैं। हर तरफ सड़क के दोनों ओर बेतरतीब वाहन खड़े किये जा रहे हैं। खास कर एलआर साह रोड, धारानौला, लिंक रोड, एनटीडी मार्केट, माल रोड का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि सड़क में बेतरतीब ढंग वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वालों के वाहनों को तत्काल सीज करने की कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में ई रिक्शा वालों की पार्किंग का स्थान, समय व रूट ठीक ढंग से तय होना चाहिए। यह ​लोग निर्धारित से अधिक सवारी भी बैठा रहे हैं और वह भी कोरोना महामारी के दौर में ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से एलआरसाह रोड पर सुबह 7.30 से शाम 8.30 तक बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित करने, स्कूल व आफिस टाइम में खास प्रबन्ध करने, नगर पालिका के कचड़ा उठाने वाले वाहन का समय भी निर्धारित करने, टै​क्सियों के रूकने के स्थान निर्धारित करने, लिंक रोड पर टैक्सी चालकों को निर्धारित से अधिक वाहन न खड़ा करने की हिदायत देने, रोडवेज व केमू स्टेशन को अन्यत्र हटाने, माल वाहकों के नगर में प्रवेश का समय निर्धारित करने, सुबह 5 से शाम 8 बजे तक माल रोड पर बेतरतीब खड़ी होने वाली टैक्सियों के चालकों पर कार्रवाई करने, धारानौला मुख्य मार्ग पर वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments