गरुड़ : कुमाऊं टैक्सी यूनियन महासंघ के ठाकुर सिंह अध्यक्ष, नवल किशोर महामंत्री
- खातों में राहत राशि पहुंचने पर सरकार का जताया आभार
सीएनई रिपोर्टर, गरुड़
कुमाऊं टैक्सी यूनियन महासंघ कुमाऊं मंडल की बैठक में चालक—मालिकों के खाते में राहत राशि पहुंचने पर सरकार के प्रति आभार जताया गया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमे ठाकुर सिंह अध्यक्ष व नवीन जोशी को महामंत्री चुना गया।
रविवार को एक होटल में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कोराना काल में टैक्सी चालकों तथा मालिकों को भारी नुकसान हुआ है, अब सरकार इसकी भरपाई का काम कर रही है। अब उनके खातों में राहत राशि पहुंच रही है, जो कि इस विपरीत परिस्थिति में मरहम से कम नहीं है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट का माल्यार्पण किया गया। साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन भी हुआ। जिसमें ठाकुर सिंह को कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व नवल किशोर को महामंत्री चुना गया। वहीं गणेश बिष्ट, बबलू सामंत, दीपक चौधरी, बलराज, दीवान शाही, राजेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष, मनोज जोशी, नीरज पवार सचिव चुने गए। इस मौके पर महेश बोरा, राजेंद्र सिंह, परमानंद कांडपाल, जगदीश सिंह रौतेला, आनंद सिंह रावत, भूपेश पांडे, कमल पंत, मोहन सिंह भाकुनी, दीवान सिंह आदि मौजूद रहे।