HomeUttarakhandBageshwarडेढ़ महीने बाद भी नहीं ली आपदा पीड़ित की सुध, रिश्तेदारी में...

डेढ़ महीने बाद भी नहीं ली आपदा पीड़ित की सुध, रिश्तेदारी में शरण लिए है परिवार

  • एक कमरे का मकान ध्वस्त, रिश्तेदारी में ले रखी है शरण
  • पूर्व विधायक फर्स्वाण ने जाना पीड़ित का हाल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

ADVERTISEMENTSAd Ad

कांडा। तहसील के ग्राम पंचायत चौनाला में डेढ़ महीने बाद भी आपदा पीड़ित की सुध नहीं ली गई है। उसने आज भी रिश्तेदारों के यहां शरण ले रखी है। उनका एक कमरे का मकान है, जो ध्वस्त होने से संकट की स्थिति बनी हुई है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने पीड़ित के घर जाकर उसका हाल जाना और सरकार ने पीड़ित की सुध लेने की मांग की।

पूर्व विधायक फर्स्वाण ने बताया कि ग्राम पंचायत चौनाला के बड़गांव में बारिश की वजह से भूपाल सिंह पुत्र प्रेम सिंह का मकान ध्वस्त हो गया था। भूपाल सिंह का मात्र एक कमरे के मकान है, वह भी आपदा से ध्वस्त हो गया है। परिवार किसी रिश्तेदारों के यहां पनाह लेकर रात्रि प्रवास कर रहा है। भूपाल सिंह ने बताया उन्होंने कई बार ज्ञापन और पत्राचार के माध्यम से क्षेत्रीय विधायक, एसडीएम एवं आपदा विभाग को जानकारी दी। जिसके बाद पटवारी द्वारा ध्वस्त मकान का स्थलीय निरीक्षण तो किया गया, लेकिन आज तक मुआवजा नहीं मिला है। इधर फर्स्वाण ने प्रशासन से पीड़ित की सुध लेने की मांग की है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुंदर मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन भट्ट, नरेंद्र कोरंगा, कमलेश गढ़िया आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments