HomeUttarakhandAlmoraड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं, ऊपर से नशे में टल्ली, कार चालक गिरफ्तार

ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं, ऊपर से नशे में टल्ली, कार चालक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

✒️ मकान मालिक पर 10 हजार का चालान

अल्मोड़ा। पुलिस ने थाना क्षेत्र सोमेश्वर अंतर्गत अल्मोड़ा रोड रनमन के पास एक अल्टो कार चालक को नशे की हालत में कार चलाने पर गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। तलाशी के दौरान उसके पास गाड़ी के कोई कागजात तो दूर ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं पाया गया। वहीं अन्य कार्रवाई में बगैर सत्यापन कराए किरायेदार रखने पर मकान मालिक का 10 हजार का चालान भी किया।

सीज की गई कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी द्वारा पुलिस बल के साथ चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान अल्मोड़ा रोड रनमन के पास वाहन संख्या- यूपी 322-1970 अल्टो कार को रोककर चेक किया। कार चालक पाल सिंह निवासी ग्राम टाना, सोमेश्वर बिना डीएल, बिना किसी वाहन कागजात के शराब पीकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाता पाया गया। जिसे मौके पर गिरफ्तार कर वाहन कार को सीज किया गया।

वहीं, शराब पीकर सार्वजिनक स्थान पर उत्पात मचा रहे एक व्यक्ति प्रेम सिंह निवासी टाना सोमेश्वर को उत्तराखण्ड पुलिस एक्ट में गिरफ्तार किया गया। बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने पर 01 मकान मालिक का पुलिस एक्ट में 10 हजार का चालान हुआ। सोमेश्वर पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत बिना पुलिस सत्यापन के निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, मजदूरों व फड़-फेरी का कार्य करने वालों का सत्यापन हेतु सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान कस्बा बसोली में 01 मकान मालिक द्वारा अपने मकान में बिना पुलिस सत्यापन कराये बाहरी व्यक्तियों को किरायेदार रखा था। मकान मालिक के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्यवाही कर 10 हजार रुपये का कोर्ट चालान किया गया। अल्मोड़ा पुलिस ने आम जनता से बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार न रखने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments