HomeUttarakhandAlmoraनई किरणः अब दुधारू पशु व मिल्क बूथ मिटाएंगे बेरोजगारी

नई किरणः अब दुधारू पशु व मिल्क बूथ मिटाएंगे बेरोजगारी

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। लंबे लाॅकडाउन के बाद बढ़ती बेरोजगारी की चिंता अब सरकार को भी सताने लगी है। ऐसे में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को सरकार चिंतन-मनन में लगी है। परिणामस्वरूप स्वरोजगार की योजनाओं में एक नई पहल सरकार लाई है। इसके जरिये सरकार ने दुग्ध व्यवसाय के माध्यम से रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। इसका लाभ दूर बड़े शहरों से बेरोजगार होकर घर लौटे प्रवासी उत्तराखंडी उठा सकते हैं। योजना के तहत सैकड़ों लोग इस स्वरोजगार से जुड़ सकेंगे। इसमें ऋण पर सरकार अनुदान देगी।
दरअसल, उत्तराखंड में बेरोजगारी का सिलसिला दशकों से चला आ रहा है, मगर इस बार कोरोना महामारी के चलते बेरोजगारी का दंश का प्रतिशत काफी बढ़ने का अंदेशा पैदा हो गया हैं। वजह ये कि राज्य में पहले ही बेरोजगारों की फौज है, अब लंबे लाॅकडाउन के बाद बड़े शहरों में निजी क्षेत्रों में रोजगार पर लगे हजारों प्रवासी उत्तराखंडी मायूस होकर अपने गांव लौट आए हैं। ऐसे में बेरोजगारी की समस्या में इजाफा हो चला है और यह बात सरकार को भी सताए हुए है। अब सरकार इन बेरोजगारों को रोजगार देने की दिशा में विकल्प तलाश रही है। इन्हीं प्रयासों के तहत प्रवासी उत्तराखंडियों व राज्य के बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा एक जून 2020 से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना पूरे प्रदेश में शुरू करने जा रही है। इस योजना के दुग्ध व्यवसाय को भी एक विकल्प बनाते हुए योजना तैयार कर ली गई है। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में दुधारू पशु क्रय करने तथा शहरी क्षेत्रों में आंचल मिल्क बूथ स्थापित करने के लिए अनुदान पर ऋण उपलब्ध होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा दुग्ध मंत्री ने प्रदेश के बाहरी राज्यों से आए प्रवासी उत्तराखंडियों व राज्य के बेरोजगार लोगों हेतु कम लागत में स्वरोजगार सृजन की अनूठी पहल राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना तथा गंगा गाय महिला डेरी योजना अंतर्गत की है।
जनपद अल्मोड़ा में योजना के क्रियान्वयन के लिए दुग्ध संघ की बैठक हुई, जिसमें विस्तृत चर्चा हुई। दुग्ध संघ के अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट ने बताया कि अल्मोड़ा जिले में योजना के तहत 3 दुधारू पशु क्रय हेतु 128 यूनिट व 5 दुधारू पशु क्रय हेतु 46 यूनिट का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि योजना 1 जून से 15 जुलाई 2020 तक चलायी जा रही है। इसके आवेदन दुग्ध संघ कार्यालय से प्राप्त होंगे। श्री बिष्ट ने बताया कि भविष्य में योजना के सार्थक परिणाम आएंगे और लक्ष्य पूर्ति के लिए संघ के फील्ड स्टाफ को निर्देश दिए हैं। बैठक में बताया गया कि योजना राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम से वित्त पोषित है। जिले में 128 यूनिट के अंतर्गत प्रति यूनिट पशुओं की संख्या 3 होगी और 246500 रूपये की कुल लागत होगी। इसमें 25 प्रतिशत सब्सिडी के तहत 61650 रूपये प्रति यूनिट अनुदान होगा जबकि प्रति यूनिट लाभार्थी का अंशदान 10 प्रतिशत यानी 24650 रूपये होगा। प्रति यूनिट बैंक ऋण की धनराशि 160225 रूपये होगी। 46 यूनिट के तहत पशु संख्या 5 होगी और 407250 रूपये प्रति यूनिट लागत, 101813 रूपये प्रति यूनिट अनुदान राशि , 40725 रूपये प्रति यूनिट लाभार्थी का अंशदान व 264712 रूपये प्रति यूनिट बैंक ऋण होगा। बैठक में सहायक निदेशक डेयरी विकास सुनील अधिकारी, प्रभारी एमआइएस अरूण नगरकोटी, प्रभारी उपार्जन राजेंद्र कांडपाल, पशु चिकित्सक डा0 कीर्ति पंत, प्रभारी वित देवेंद्र वर्मा प्रभारी विपणन बलवंत सिंह आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments