HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : वनाग्नि में धधक उठे जंगल, रिहायशी इलाके तक पहुंची आग,...

अल्मोड़ा : वनाग्नि में धधक उठे जंगल, रिहायशी इलाके तक पहुंची आग, अग्निशमन दल की तत्परता से टला हादसा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां ब्राइटिंग कार्नर के समीप जंगल में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के साथ यह आग रिहायशी ​इलाकों तक बढ़ने लगी। अग्निशमन दल की तत्परता से इस आग पर समय पर काबू पा लिया गया, अन्यथा हादसा बढ़ा हो सकता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां ब्राइट एंड कॉर्नर और करबला के बीच लोनिवि गैस्ट हाऊस के निकट जंगलों में अचानक आग लग गई और तेज धुंए का गुबार उठने लगा। यह वनाग्नि धीरे—धीरे रिहायशी मकानों की तरफ बढ़ने लगी। जिसे देख लोग सकते में आ गये। इस बीच किसी ने स्थानीय प्रशासन व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंची और पानी की बौछार करते हुए बामुश्किल आग पर काबू पाया। समाचार लिखे जाने तक वनाग्नि रूक चुकी थी, लेकिन जंगलों से धुंआ लगातार उठ रहा है। अलबत्ता यह पता नही लग पाया है कि अचानक यह आग प्राकृतिक रूप से लगी अथवा किसी ने शरारत की है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments