आखिरी सांस तक लडेंगे आंदोलनकारियों के हक की लड़ाई – समित टिक्कू

0

हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को सरकारी सेवाओं में आरक्षण को यथावत रखने को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज शुक्रवार को बुद्ध पार्क में भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्य की भाजपा सरकार का पुतला फूंका, साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।


ADVERTISEMENTS

इस दौरान आप प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने कहा, आंदोलनकारियों की शहादत के बाद इस राज्य का गठन हुआ। हजारों लोग इस राज्य की मांग के लिए जेल तक गए। लेकिन आज उनको दिए अधिकार और आरक्षण पर मौजूदा सरकार गंभीर नहीं है उन्होंने कहा, जिन आंदोलनकारियों को आरक्षण के तहत अलग-अलग विभागों में नौकरी दी गई थी कोर्ट ने उस आरक्षण पर रोक लगाने का फैसला लिया और इस सरकार ने स्टे लेने की जगह या कानून बनाने की जगह सभी विभागों को आंदोलनकारियों को हटाने के फरमान जारी कर दिए।

जो सीधे तौर पर उन शहीदों और आंदोलनकारी का अपमान है जिनकी बदौलत राज्य निर्माण का सपना साकार हुआ। समित टिक्कू ने कहा, आप किसी भी कीमत पर आंदोलनकारियों के हक को नहीं मरने देगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार में थोडी भी नैतिकता होती तो वो विधानसभा में एक विधेयक लाकर इस पर एक कानून बनाती और आंदोलनकारियों की इस समस्या का निवारण करती, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया बल्कि विभागों को इन आंदोलनकारियों को हटाने का फरमान जारी कर दिया।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के 500 से 600 आंदोलनकारियों को सरकार द्वारा नोटिस भेजा जा रहा है कि हाईकोर्ट द्वारा आरक्षण समाप्त कर दिया गया है तो आप लोग अब अपनी सेवाएं सरकार को नहीं दे सकते, जबकि 12 से ज्यादा वर्षों से ये लोग कई सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि क्या इस दिन को देखने के लिए इस राज्य की लड़ाई लड़ी गई थी कि आंदोलनकारियों के बलिदान को ही सरकार भूल जाएगी। उन्होंने कहा कि एक ओर बड़े नेताओं के रिश्तेदारों को बैकडोर एंट्री से विधानसभा और अन्य विभागों में समायोजित किया जा रहा है जबकि आंदोलनकारियों के लिए सरकार ने लड़ना भी मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने कहा कि जिस सरकार को आंदोलनकारियों के संरक्षक की भूमिका में आगे आना चाहिए था उसी सरकार ने इनसे पीठ फेरने का काम किया है।

गज़ब हो गया : यहां सरपंच ने कोतवाली में दर्ज कराई एक किमी सड़क चोरी की शिकायत, शाम को बनी थी सुबह गायब हो गयी ? पढ़िये पूरी ख़बर….

समित टिक्कू ने कहा कि आंदोलनकारियों को सरकारी सेवाओं में दिये जा रहे क्षैतिज आरक्षण का वाद वर्ष 2011 से उत्तराखंड उच्च न्यायालय में विचाराधीन था किन्तु सरकारों की असंवेदनशीलता, लापरवाही, लचर पैरवी व इच्छा शक्ति के अभाव में उच्च न्यायालय उत्तराखंड ने वर्ष 2018 मार्च में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को निरस्त कर दिया। उत्तराखंड सरकार को चाहिए था की, इस आदेश को निष्प्रभावी करने हेतु व विधानसभा में विधेयक पारित करवाकर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लिए कानून एक्ट बनाती या फिर उच्च न्यायालय के फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देती पर सरकार ने ऐसा नहीं किया उल्टे वर्ष 2018 में ही उच्च न्यायालय के फैसले के बाद शासनादेश जारी कर इसको समाप्त कर दिया। विदित हो कि अभी हाल ही में अपर सचिव गृह द्वारा एक आदेश निकाल कर सरकारी सेवा रत आंदोलनकारियों को उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में नोटिस जारी किये जा रहे हैं।

बड़ी खबर (नैनीताल) : हल्द्वानी मंडी जा रहा मैक्स वाहन बल्दियाखान के पास दुर्घटनाग्रस्त, एक की दर्दनाक मौत, एक घायल

इस दौरान आप प्रवक्ता ने कहा, आज आप पार्टी ने संकल्प लिया है कि जिन आंदोलनकारियों पर ये संकट आया है आप पार्टी उनकी इस लडाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है और ये संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक इस लड़ाई का फैसला आंदोनकारियों के हक में नहीं आ जाता।

Breaking : सरयू नदी में बह गए 62 वर्षीय बुजुर्ग, मौत, रेस्क्यू कर निकाला शव

मौके पर श्रीकांत खण्डेलवाल, खीम सिंह बिष्ट, पुष्कर बिष्ट, दीप पांडे, रमेश कांडपाल, सचिन श्रीवास्तव, निर्मला आर्या, ममता, लक्ष्मी, राजवीर सिब्बल, उमेश, योगेश, शिवम ठाकुर, फ़ईम मिकरानी, शमी कुरेशी, नायाब, नाजिम, शानू, सचिन, रोहित, सुनील, पंकज, प्रणय आहूजा, राजकुमार, इरफ़ान, गोपाल बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचला, 5 बच्चों सहित 6 की मौत

शर्मनाक : Private hospital की करतूत, महज 15 हजार के लिए मृतक के परिजनों को नहीं सौंपा शव, मायूस गांव लौट गए पत्नी—बच्चे, वसूली फेल हुई तो सरकारी अस्पताल भिजवा दी लाश, यहां डेढ़ महीने तक मोर्चरी में रखा रहा शव

Uttarakhand : प्रदेश के तमाम डिग्री कालेजों में कार्यमुक्त किये गये 177 अतिथि शिक्षक, 11 माह का एग्रीमेंट खत्म, बेरोजगारी का दौर शुरू

उत्तराखंड : बकरी चराने जंगल गये युवक पर गुलदार ने किया हमला, बरामद हुआ क्षत—विक्षत शव

Uttarakhand : तप रही धरती, कहां गुम हुआ मानसून ? मौसम विज्ञानी भी हैरान, आज फिर आया 04 जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1