सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
करीब दो सप्ताह से आंदोलित जिला पंचायत सदस्य आज भी डटे रहे। सदस्यों ने आज अध्यक्ष की ओर 30 जून को उपलब्ध कराई पंचायत एक्ट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जिला पंचायत सदस्यों का वित्तीय अनियमितताओ को लेकर चलाया जा रहा आंदोलन आज 16वें भी जारी रहा। आंदोलनकारी सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर हठ धर्मिता का आरोप लगाते हुए कहा कि अध्यक्ष द्वारा सदन में पारित प्रस्तावों की अनदेखी कर सदस्यों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत राज एक्ट की गलत जानकारी सदस्यों को प्रसाशसन के सामने उपलब्ध कराने पर उनके खिलाफ प्राथिमिकी भी दर्ज कराई है। विवेकाधीन कोष के तहत बांटने को सही बताने को उनकी तानाशाही करार दिया। सदस्यों ने कहा कि शासन से प्राप्त बजट को सभी सदस्यों में समान रूप से बांटने की बात अध्यक्ष जी बोल रही है। लेकिन सदस्यों को पता नही की उनके क्षेत्रों को किस योजनाओं में धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष समर्थित कुछ सदस्य तो बोल नही रहे हैं। लेकिन उनके पति बड़े बड़े बयान देकर पंचायती राज व्यवस्था का मख़ौल उड़ा रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य गोपा धपोला व पूजा आर्या ने जिला पंचायत अध्यक्ष को चुनोती देते हुए कहा कि अगर अध्यक्ष महोदय नियमों के अनुरूप कार्य कर रही है तो उन्हें अपने अधिकारियों के साथ कार्यालय में बैठने मैं क्यों दिक्कत आ रही है। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी, सुरेंद्र सिंह खेतवाल, रूपा कोरंगा, इंदिरा परिहार, वंदना ऐठानी, गोपा धपोला, पूजा आर्या, रेखा देवी आदि मौजूद थे।









