सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले में आज एक नया कोरोना संक्रमित प्रकाश में आया, जबकि तीन कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। अब जिले में 18 एक्टिव केस हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि जिले से आज 386 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक जिले में कुल 6025 कोरोना पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें से 5951 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केसों 18 में 01 कोरोना संक्रमित का उपचार कोविड अस्पताल में चल रहा है जबकि 17 मरीज घर में आईसोलशन में हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल 56 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS









