उत्तराखंड ब्रेकिंग : बकरी चराने जंगल गये युवक पर गुलदार ने किया हमला, बरामद हुआ क्षत—विक्षत शव

0
Uttarakhand : आंगन में खेल रहे मासूम को उठा ले गया गुलदार, घर से दूर मिला शव
सांकेतिक फोटो

सीएनई रिपोर्टर


ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड के कोटद्वार से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां एक युवक को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया है। घटना के बाद से ​मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। यह हादसा द्वारीखाल में तब हुआ, जब युवक अपनी बकरियों को चराने गया था।

इस बीच जैसे ही युवक ने नयाद नदी का पुल पार किया तभी मतोली के पास घात लगाये बैठे गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया। मृतक की पहचान 28 साल के पृथ्वी चंद पुत्र यशवंत सिंह के रूप में हुई है। वह बागी गांव का रहने वाला था। यह हादसा गत दिवस देर शाम हुआ है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

घटना के बाद जब ग्रामीणों ने खोजबीन की तो उसका अधखाया शरीर जंगल में बरामद हो गया। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर ग्रामीणों में घटना के बाद से जबरदस्त दहशत का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

Uttarakhand : तप रही धरती, कहां गुम हुआ मानसून ? मौसम विज्ञानी भी हैरान, आज फिर आया 04 जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट

अन्य खबरें

नैनीताल : तूल पकड़ा कोतवाल—वकील के बीच का विवाद, अधिवक्ता के समर्थन में एकजुट हुआ नैनीताल बार एसोसिएशन, कल हो सकती है कोर्ट में सुनवाई

बिग ब्रेकिंग, हल्द्वानी : शॉपिंग मॉल में 5 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप, होम आइसोलेशन में भेजा, शहर में बनाये गये 2 माइक्रो कंटेनमेंट जोन, पढ़िये पूरी ख़बर…

ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

बड़ी खबर (हल्द्वानी) : SSP प्रीति प्रियदर्शिनी ने किये 100 से अधिक पुलिसकर्मियों के तबादले

Uttarakhand Corona Update : आज 124 नए मामले, केवल एक मरीज ने तोड़ा दम, जानें जिलेवार ताजा आंकड़े

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें