सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कांंग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने बेस के कोविड वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमितों के स्वास्थ्य की जानकारी उनके परिजनों को नही दिये जाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि जानकारी मुहैया नही कराये जाने से कोरोना संक्रमित मरीजों के परिवार वाले बेहद परेशान हैं। रौतेला ने कहा कि कोविड गाईडलाईन के चलते मरीज का कोई भी परिवार वाला कोविड वार्ड में नहीं जा सकता। ये तो सही बात है, लेकिन मरीज के परिवार वालों को उनके स्वास्थ्य के बारे में प्रत्येक दिन जानकारी देना तो स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी बनती है। रौतेला नै कहा कि यह मरीज के परिवार वालों का हक है कि उन्हें उनके मरीज के बारे में जानकारी दी जाए।
उन्होंने कहा कि अपने भर्ती मरीज की स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई भी जानकारी परिवार वालों को नही मिलने से रोगियों के परिवारीजन बेहद भय और परेशानियों में हैं। रौतेला ने जिला प्रशासन सहित प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रत्येक दिन बेस अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिवार वालों को मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे कि तीमारदार परेशान ना हों।उन्होंने मांग की कि मरीजों की जो भी परीक्षण रिपोर्ट है उसकी जानकारी भी मरीजों के परिवार वालों को दी जाए।
BREAKING: बागेश्वर में एक और कोरोना मरीज की मौत, मौतों की संख्या हुई 22
BAGESHWER NEWS: बागेश्वर का कठायतबाड़ा क्षेत्र माइक्रो कंटोंमेंट जोन घोषित
National News : बीते 24 घंटे में 4 लाख नए मरीज, 3,521 ने तोड़ा दम, देश में एक्टिव केस 32 लाख से अधिक