देश में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो चुका है। बीते 24 घंटे में 4.01 लाख नए मरीज आये हैं तथा 3 हजार 521 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं 2.98 लाख लोग महामारी की चपेट में आने के बाद स्वस्थ भी हु हैं। अब तक कुल संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या 1.91 करोड़ है तथा कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने वालों की संख्या 1.56 करोड़ है।
ADVERTISEMENTS
वहीं अब तक 2 लाख 11 हजार लोग अपनी जान कोरोना की वजह से गंवा चुके हैं। वर्तमान में पूरे देश में एक्टिव केस 32.64 लाख हैं। कोरोना को लेकर विभिन्न राज्यों की यदि तुलना करें महाराष्ट्र में सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में हो रही हैं। बीते 24 घंटों में यहां 828 की जान कोरोना की वजह से चली गई। इसके अलावा दिल्ली में 375, उत्तर प्रदेश में 332, छत्तीसगढ़ में 269, कर्नाटक में 217, गुजरात 173, राजस्थान 155, उत्तराखंड 122, झारखंड 120, तमिलनाडू 113 तथा पश्चिम बंगाल में 99 मौतें दर्ज की गई हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।