देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण चरम पर है। विगत 24 घंटों में यहां 5493 नए कोविड एक्टिव केस आये हैं, 107 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो गई है। पूरे प्रदेश में वर्तमान में 51 हजार 127 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में बताये जा रहे हैं। आज बागेश्वर में 146, चमोली में 116 चंपावत में 128 तथा देहरादून में सबसे अधिक 2266 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अतिरिक्त नैनीताल में 810, हरिद्वार में 578, पौड़ी गढ़वाल में 330, पिथौरागढ़ में 135, रुद्रप्रयाग में 59, टिहरी गढ़वाल में 153, उधम सिंह नगर में 503, उत्तरकाशी में 106 संक्रमित मिले हैं। वहीं आज 107 लोगों की मौत के साथ राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2731 हो गई है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।