जागेश्वर संग्रहालय से मूर्तियां स्थानांतरित नहीं की जा रहीं: अंशुल

0
जागेश्वर संग्रहालय से मूर्तियां स्थानांतरित नहीं की जा रहीं: अंशुल
जागेश्वर संग्रहालय से मूर्तियां स्थानांतरित नहीं की जा रहीं: अंशुल

➤ ​अल्मोड़ा जिलाधिकारी ने फैल रही चर्चाओं पर लगाया विराम
➤ मूर्तियों के मूल्यांकन को पहुंची थी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ​समिति


ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: विश्व प्रसिद्ध जागेश्वरधाम के संग्रहालय में मौजूद प्राचीन मूर्तियों को दिल्ली स्थानांतरित करने संबंधी की चर्चाओं के तेजी से फैलने पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने विराम लगा दिया है। उन्होंने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि मूर्तियों को स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मामला संज्ञान में आते ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक को स्थानीय भावनाओं से अवगत करा दिया है।

दरअसल, जागेश्वर स्थित पुरातात्विक संग्रहालय की प्राचीन मूर्तियों के स्थानांतरण की चर्चाएं तेजी से प्रसारित हो रही थीं और इसकी भनक लगते ही विरोध के स्वर भी उभरने लगे। इस पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक से वार्ता की। इसके बाद स्पष्ट किया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा नई दिल्ली स्थित युग-युगीन भारत संग्रहालय में प्रदर्शनी के प्रस्ताव के संबंध में कुछ प्राचीन मूर्तियों की वर्तमान स्थिति के परीक्षण एवं पूर्व मूल्यांकन के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की गई थी और आज यानी 28 नवंबर 2026 को विशेषज्ञ समिति जागेश्वर पहुंची। यहीं से मूर्तियों के स्थानांतरण होने की बात उजागर हुई। समिति के समक्ष स्थानीय पुजारियों एवं नागरिकों ने मूर्तियों से जुड़ी धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं एवं ऐतिहासिक विरासत के संबंध में अपनी भावनाओं से अवगत कराया।

इसके बाद स्थानीय जनभावनाओं एवं वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए विशेषज्ञ समिति ने प्रस्तावित मूल्यांकन एवं भौतिक परीक्षण की कार्रवाई नहीं की। समिति ने अपने प्रतिवेदन में वर्तमान परिस्थितियों में चयनित मूर्तियों को अग्रिम अनुशंसा के​ लिए नामित नहीं करने की बात कही है। इस संबंध में प्रतिवेदन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक को प्रेषित किया गया है। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने भी इस संपूर्ण प्रकरण एवं स्थानीय जनभावनाओं के संबंध में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक को अवगत करा दिया है। जागेश्वर की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत तथा स्थानीय जनभावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि मूर्तियों के स्थानांतरण के संबंध में किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1