सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अल्मोड़ा में आज फिर कोरोना विस्फोट हो गया है। यहां विगत 24 घंटे में 196 कोरोना के नए संक्रमित मिले हैं, जबकि दो लोगों की संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई है। यहां अब तक कोरोना के कुल केस 5 हजार 643 हो चुके हैं। इनमें से 4477 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। वहीं एक्टिव केस की संख्या 1124 है।
अब तक यहां 45 की मौत कोरोना की वजह से हुई है। आज मिले संक्रमितों में ब्लॉक ताड़ीखेत से 64, चौखुटिया 02, धौलादेवी 04, स्याल्दे 03, भैसियाछाना 07, भिकियासैंण 17, ताकुला 09, लमगड़ा 01, सल्ट 02 तथा रानीखेत लोकल से 26 हैं। वहीं लोधिया बैरियर से 17 केस हैं जो अन्य जनपदों व प्रदेशों से हैं। इसके अतिरिक्त 44 अल्मोड़ा लोकल व आसपास के स्थानों से हैं। जिनमें पाण्डेखोला, मकेड़ी, दुगालखोला, मालगांव, लोधिया, धार की तूनी, एनटीडी, राजपुरा, थपलिया, खत्याड़ी, गुरूरानीखोला, खोल्टा, लोअर माल रोड, तिलकपुर, आकाशवाणी आदि स्थानों से हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।