Big Breaking Uttarakhand : अब कोरोना संक्रमण के इंसानों से जानवरों में फैलने का खतरा ! प्रदेश के समस्त चिड़ियाघर, राष्ट्रीय पार्क, वन्य जीव विहार जनता के लिए बंद, किसी किस्म की पर्यटन या शोध गतिविधि पर भी रोक
देहरादून। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते खतरे व इस वायरस के इंसानों से अब जानवरों को संक्रमित होने के खतरे को देखते हुए पर्यावरण, जल एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (वन्य जीव डिवीजन) भारत सरकार के आदेश पर उत्तराखंड सरकार ने 15 मई तक प्रदेश के समस्त राष्ट्रीय पार्क, जू, वन्य जीव विहार, टाइगर रिजर्व आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद करने के आदेश दे दिये हैं। इस दौरान किसी किस्म की पर्यटन गतिविधि, फिल्मांकन और शोध पर भी रोक लगा दी गई है। मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने इस आशय के निर्देश जारी करते हुए अग्रिम आदेश आने तक समस्त गतिविधियों पर सख्त रोक लगाने के लिए आदेशित कर दिया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।