अल्मोड़ा डायट अब कहलाएगा शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी संस्थान

0
अल्मोड़ा डायट अब कहलाएगा शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी संस्थान
अल्मोड़ा डायट अब कहलाएगा शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी संस्थान

➤ मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर जारी हुआ आदेश


ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), अल्मोड़ा अब शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के नाम से जाना जाएगा। इस संस्थान का नामकरण शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर करने का आदेश जारी हो चुका है। यह आदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हुआ।
देश सेवा में प्राणों का सर्वोच्च बलिदान

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने उक्त जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), अल्मोड़ा स्थित क्रीड़ा मैदान का नामकरण शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर किए जाने का आदेश जारी किया गया है।डीएम ने यह भी बताया कि जनपद में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान स्थित क्रीड़ा मैदान का पुनर्निर्माण कराया गया है। यहां उल्लेखनीय है कि लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी 8 जून 2024 को 5 असम रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त कर अधिकारी के रूप में शामिल हुए थे। जम्मू-कश्मीर में तैनाती के दौरान उन्होंने 6 जून 2026 को राजौरी में आतंकवाद विरोधी अभियान में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश सेवा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया था।
नाम देगा राष्ट्रसेवा की प्रेरणा

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर क्रीड़ा मैदान का नामकरण उनके अदम्य साहस, वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान के प्रति सम्मान का प्रतीक है, जो युवा पीढ़ी को देशभक्ति एवं राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करेगा। इधर, जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संबंधित अधिकारियों को नामकरण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1