Corona का कोहराम : Australia ने जारी किया फरमान India से आये तो डाल देंगे जेल, अपने citizens पर भी रहम नही

भारत में बेकाबू होते कोरोना के चलते अब विदेशी सरकारें भारत से आने वालों पर बैन लगा सकती हैं। बकायदा ऑस्ट्रेलिया ने तो यह आदेश जारी कर दिया है कि 15 मई तक कोई भी उसका अपना नागरिक भी भारत से यहां वापस नही लौटेगा। वहीं अपने वतन वापसी का प्रयास कर रहे विदेशी नागरिक व प्रवासी नागरिकों को भी भारत आने का बहुत दु:ख है। अचानक अंतराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हो जाने के बाद बहुत से लोग भारत में फंस गये हैं। बहुतों ने तो टिकट भी करा दी है, न तो फ्लाइट चल रही है और न ही बुक कराई गई टिकट का रूपया रिफंड हो रहा है।
उधर बीते मंगलवार से ऑस्ट्रेलिया ने भारते से आने वाली सीधी फ्लाइट्स पर अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया है। वहां की सरकार का कहना है कि भारत में कोविड 19 से भी ज्यादा घात संक्रामक वैरिएंट है और वह नही चाहते कि कोई भी भारत से आने वाले उनके देश में यह संक्रमण फैलाये। सरकार ने कहा है कि अगर कोई भी भारत से उनके देश में प्रवेश की कोशिशें करता है, तो उसपर जुर्माना लगाया जा सकता है और साथ में जेल भी हो सकती है। शुक्रवार को लिए गए इस आपातकालीन फैसले की जानकारी सरकारी अधिकारियों ने दी है।
स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने जानकारी दी है कि ये पाबंदियां 3 मई से शुरू हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रतिबंध के नियमों को तोड़ने वालों को जुर्माना देना होगा और 5 साल तक की जेल भी हो सकती है। उन्होंने कहा ‘हम भारत और हमारे भरतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय के साथ हैं। ऑस्ट्रेलिया में उन लोगों का परिवार काफी जोखिम में है। दुखद है कि कई कोविड-19 का शिकार हो रहे हैं और हर रोज जान गंवा रहे हैं।’
इस दौरान उन्होंने जानकारी दी है कि सरकार इस प्रतिबंध पर 15 मई को दोबारा विचार करेगी। बीते मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाली सीधी फ्लाइट्स पर अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया था। सरकार ने कोविड-19 के अधिक संक्रामक वैरिएंट्स को देखते हुए यह फैसला लिया था। हालांकि, इस दौरान कुछ ऑस्ट्रेलियाई नागरिक दोहा के जरिए वापस चले गए हैं। अलबत्ता ऑस्ट्रेलिया के इस प्रतिबन्ध के बाद अन्य देशों के भारत में रह रहे नागरिक व प्रवासी बहुत परेशान हैं। वह कब अपने वतन लौटेंगे इस सवाल का जवाब किसी के पास नही है।
BREAKING: बागेश्वर में एक और कोरोना मरीज की मौत, मौतों की संख्या हुई 22
BAGESHWER NEWS: बागेश्वर का कठायतबाड़ा क्षेत्र माइक्रो कंटोंमेंट जोन घोषित
National News : बीते 24 घंटे में 4 लाख नए मरीज, 3,521 ने तोड़ा दम, देश में एक्टिव केस 32 लाख से अधिक