HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : सरयू नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से...

बागेश्वर ब्रेकिंग : सरयू नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जीतनगर के समीप एक किशोर की सरयू नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गयी।

ADVERTISEMENTSAd

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक सरयू नदी में जीतनगर निवासी हर्षित जोशी उम्र 14 साल पुत्र केवलानन्द जोशी बुधवार को सरयू नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह नदी में डूब गया।

सूचना के बाद आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी। परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments