सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए चौकी इंचार्ज क्वारब दलीप सिंह बिष्ट ने सुयालबाड़ी, क्वारब, नैनीपुल, मौना आदि का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तमाम व्यापारियों को हिदायत दी कि वे अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान दोपहर 2 बजे के बाद कतई नही खोलें तथा अनिवार्य रूप से मास्क पहनें। साथ ही दुकान में आने वाले ग्राहकों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने वाहन चालकों को भी ऐसी ही हिदायतें दी। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कही नियमों की अनदेखी की गई तो मजबूरन उन्हें सख्त कार्रवाई करनी पड़ेगी। क्षेत्र भ्रमण में उनके साथ कांस्टेबल नंदन भाकुनी व आनंद राणा भी मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।