Kainchi Dham : बाबा नीम करौली के कैंची धाम में उमड़े हजारों श्रद्धालु

0
बाबा नीम करौली महाराज के कैची धाम में उमड़े श्रद्धालु, जयकरों की गूंज
बाबा नीम करौली महाराज के कैची धाम में उमड़े श्रद्धालु, जयकरों की गूंज

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/बाबा नीम करौली महाराज का कैंची धाम (Kainchi Dham) आस्था के साथ ही पर्यटक केंद्र के रूप में विकसित हो चुका है। यही कारण है कि यहां सैलानियों की बेहताशा भीड़ उमड़ने लगी है।


ADVERTISEMENTS

आज कैंची धाम में मंगलवार के रोज सुबह से ही भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। उत्तराखंड के अलावा ​कई राज्यों से आए श्रद्धालु व सैलानी देखे गए।

उल्लेखनीय है कि 15 जून स्थापना दिवस की तारीख नजदीक आने केसाथ ही यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। भारी भीड़ के बीच आज चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात दिखी।

मुख्य गेट से मंदिर तक रस्सी लगाकर श्रद्धालुओं के आने-जाने की व्यवस्था की गई थी। बाबा के जयकारों से मंदिर गुंजायमान रहा। मंदिर समिति के प्रदीप साह भय्यू ने बताया कि बाब नीम करोली महाराज का आशीर्वाद लेने हजारों की संख्या में यहां श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

अल्मोड़ा में डीएम विनीत तोमर ने संभाला कार्यभार

ADVERTISEMENTS