HomeUttarakhandAlmoraहरबंस का तबादला, कार्यशैली की सराहना, शुभकामनाओं के साथ किया विदा

हरबंस का तबादला, कार्यशैली की सराहना, शुभकामनाओं के साथ किया विदा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह को स्थानांतरण पर बुधवार को पुलिस कार्यालय में भावभीनी विदाई दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक का नैनीताल जनपद को तबादला हुआ है। विदाई समारोह में एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के समेत अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अग्रिम दायित्वों के लिए शुभकामना देते हुए उन्हें विदा किया। इस मौके पर उनकी कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

ADVERTISEMENTS

एएसपी हरबंस सिंह ने 06 दिसंबर 2024 से 30 सितंबर 2026 तक नियुक्त रहे। अपने इस कार्यकाल में उन्होंने जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था में सुधार, साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता, नशा मुक्ति अभियानों को प्रभावी बनाने तथा जन सामान्य के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। विदाई समारोह एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अल्मोड़ा पुलिस परिवार द्वारा उनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए नवीन जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

विदाई समारोह के दौरान सीओ बलवन्त सिंह रावत, सीओ दूरसंचार राजीव टम्टा, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रमेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना अल्मोड़ा जानकी भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह, निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, निरीक्षक देवेन्द्र सिंह नेगी पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments