HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत महाविद्यालय के नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने थामा NSUI का हाथ

रानीखेत महाविद्यालय के नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने थामा NSUI का हाथ

विनीत कुँवार्बी और कार्तिक सती बोले—छात्रहित को देंगे प्राथमिकता

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में छात्रसंघ चुनाव में जीत दर्ज करने वाले नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनीत कुँवार्बी एवं उपाध्यक्ष कार्तिक सती ने छात्र राजनीति में नई पारी की शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

ADVERTISEMENTS

दोनों छात्र नेताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं CWC सदस्य तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के विचारों और छात्रहित से जुड़े उनके दृष्टिकोण से प्रभावित होकर NSUI से जुड़ने का निर्णय लिया। उनके संगठन में शामिल होने पर NSUI कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के NSUI से जुड़ने को संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि दोनों के अनुभव और सक्रियता से महाविद्यालय में छात्रहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पान सिंह कुँवार्बी, रुद्र प्रताप माहरा, जीतन जयाल और सूरज कुँवार्बी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्रहित, संगठन की मजबूती और महाविद्यालय से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने पर भी चर्चा हुई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments