विडम्बना : राजनैतिक उठापठक ही रही उत्तराखंड की नियति, मात्र स्व. एनडी तिवारी के अलावा कोई भी नही कर सका सीएम का कार्यकाल पूरा

0

सीएनई रिपोर्टर


ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड भाजपा में लंबे समय से चल रही उठापठक के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी है। यह अलग बात है कि उसे अभी स्वीकार नही किया गया है। इसके बावजूद अब उत्तराखंड मुख्यमंत्री पद के लिए लॉबिंग शुरू हो गई है। राज्य का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए भाजपा विधायक दल की कल देहरादून में बैठक तय मानी जा रही है।

ज्ञात रहे कि उत्तराखंड में भाजा की जबरदस्त जीत के बाद वर्ष 2017 में त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया गया था। उनके इस्तीफे के बाद तीरथ सिंह रावत ने सीएम पद की कमान सम्भाल ली थी। अब मुख्यमंत्री पद की पुन: होड़ शुरू होगी। जिसमें कई नाम सामने आ रहे हैं और शायद अगला सीएम बनने तक आयेंगे। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

अजीब संयोग ही है कि वर्ष 2000 में जब से उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ है। तब से कांग्रेस के स्व. एनडी तिवारी के अलावा कोई भी सीएम अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सका। राज्य के सबसे पहले मुख्यमंत्री थे नित्यानंद स्वामी थे जो 11 महीने 20 दिन तक सीएम रहे। इसके बाद भगत सिंह कोश्यारी करीब 4 महीने के लिए मुख्यमंत्री बने। 2002 में चुनाव हुए और मुख्यमंत्री बने कांग्रेस के नारायण दत्त तिवारी, वो पूरे 5 साल के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद बीजेपी के बीसी खंडूरी करीब 25 महीने, फिर रमेश पोखरियाल निशंक 26 महीने और फिर खंडूरी करीब 6 महीने के लिए मुख्यमंत्री बने।

उत्तराखंड बड़ी खबर : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को सौंपा इस्तीफा

2012 के चुनावों में कांग्रेस सत्ता में आई। पूरी उम्मीद थी कि हरीश रावत सीएम बनेंगे, लेकिन पार्टी ने विजय बहुगुणा को मुख्यमंत्री बना दिया। बहुगुणा करीब 22 महीने तक सीएम रहे। फिर मुख्यमंत्री बने हरीश रावत, जो करीब 34 महीने के करीब मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने त्रिवेन्द्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया था, लेकिन 47 महीने और 20 दिनों के बाद उनका भी इस्तीफा हो गया था।

उत्तराखंड ब्रेकिंग, अगला सीएम कौन ? दिल्ली में बैठक शुरू, देर रात तक लिया जा सकता है कोई बड़ा फैसला, कल शनिवार को होगी विधायक दल की बैठक

फिर त्रिवेंद्र रावत की जगह नवें मुख्यमंत्री के तौर पर आये तीरथ सिंह रावत। जिन्होंने 10 मार्च 2021 को प्रदेश में सीएम पद की कुर्सी सम्भाली थी। अब आज 02 जुलाई यानी सिर्फ 4 माह बाद ही इस्तीफे की पेशकश कर दी है। अब राज्य अपने दसवें सीएम को तलाश रहा है। देखते हैं उत्तराखंड की यह राजनीति आगे क्या गुल खिलाती है ? ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Big Breaking : उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने की इस्तीफे की पेशकश, सियासत में आया भूचाल

अन्य खबरें

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 1864, आज मिले 109 नए मामले

हल्द्वानी : तीन बच्चों के पिता ने फांसी लगाकर दे दी जान

गज़ब हो गया : यहां सरपंच ने कोतवाली में दर्ज कराई एक किमी सड़क चोरी की शिकायत, शाम को बनी थी सुबह गायब हो गयी ? पढ़िये पूरी ख़बर….

दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचला, 5 बच्चों सहित 6 की मौत

ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

बड़ी खबर (नैनीताल) : हल्द्वानी मंडी जा रहा मैक्स वाहन बल्दियाखान के पास दुर्घटनाग्रस्त, एक की दर्दनाक मौत, एक घायल

शर्मनाक : Private hospital की करतूत, महज 15 हजार के लिए मृतक के परिजनों को नहीं सौंपा शव, मायूस गांव लौट गए पत्नी—बच्चे, वसूली फेल हुई तो सरकारी अस्पताल भिजवा दी लाश, यहां डेढ़ महीने तक मोर्चरी में रखा रहा शव

ADVERTISEMENTS