आम आदमी पार्टी नेता अमित जोशी ने थामा ‘हाथ’

0
आम आदमी पार्टी नेता अमित जोशी ने थामा 'हाथ'
आम आदमी पार्टी नेता अमित जोशी ने थामा 'हाथ'

➤ दून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिलाई सदस्यता


ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून/अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में कांग्रेस को नई ताकत मिली है। इसकी वजह है कि आम आदमी पार्टी के नेता रहे अमित जोशी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने देहरादून में कांग्रेस की सदस्यता ली। उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सदस्यता दिलाई। इस मौके पर अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

कांग्रेस में शामिल अमित जोशी आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी रह चुके हैं और अल्मोड़ा विधानसभा सीट से आप की ओर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने आज गुरुवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। अमित जोशी के कांग्रेस में शामिल होने को अल्मोड़ा की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। एक शिक्षाविद् के रूप में अपनी पहचान रखने वाले अमित जोशी के कांग्रेस में शामिल होने की भनक लगते ही यहां राजनीतिज्ञों के बीच नई चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस की नीतियों एवं अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर अमित जोशी ने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया। उनके द्वारा कांग्रेस की सदस्यता लिये जाने के वक्त कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा तथा अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इधर विधायक मनोज तिवारी ने उम्मीद जताई है​ कि अमित जोशी के पार्टी में आने से अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1