कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें यह खबर ! 28-29 नवंबर को बदलेगा पहाड़ का ट्रैफिक प्लान, कई मार्गों पर रहेगी पाबंदी

0
कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें यह खबर ! 28-29 नवंबर को बदलेगा पहाड़ का ट्रैफिक प्लान, कई मार्गों पर रहेगी पाबंदी
कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें यह खबर ! 28-29 नवंबर को बदलेगा पहाड़ का ट्रैफिक प्लान, कई मार्गों पर रहेगी पाबंदी

वीकेंड पर नैनीताल, भवाली, भीमताल और कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालु एवं पर्यटक ध्यान दें

अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जाने वालों के लिए बदला रास्ता

नैनीताल। सप्ताहांत (वीकेंड) पर कैंची धाम, भवाली एवं भीमताल क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। आगामी शनिवार, 28 नवंबर 2026 और रविवार, 29 नवंबर 2026 को विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। ऐसे में यदि आप इन दिनों पहाड़ की यात्रा या कैंची धाम में दर्शन की योजना बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले निर्धारित रूट, पार्किंग और समय की जानकारी अवश्य कर लें। निर्धारित व्यवस्था का पालन नहीं करने पर रास्ते में अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


ADVERTISEMENTS

दोनों दिन सुबह 3:00 बजे से रात 11:00 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों को जनपद की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा। वहीं बसों एवं चौपहिया वाहनों के लिए सुबह 5:00 बजे से रात 8:00 बजे तक विशेष डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी।

1. पहाड़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन: अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन लमगड़ा से धनाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

2. मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ की ओर जाने वाले वाहन: हल्द्वानी, काठगोदाम एवं मैदानी क्षेत्रों से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन खुटानी बैंड, भीमताल, धारी और धनाचूली बैंड होते हुए आगे जाएंगे।

3. काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहन: इन वाहनों को खुटानी बैंड से डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद वाहन मुक्तेश्वर और रामगढ़ मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

कैंची धाम जाने वालों के लिए पार्किंग के बाद मिलेगी शटल सेवा

वीकेंड पर कैंची धाम में संभावित भीड़ को देखते हुए निजी वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग और शटल सेवा की व्यवस्था की गई है।

  • भीमताल की ओर से आने वाले निजी वाहन: श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को अपने वाहन विकास भवन पार्किंग, भीमताल में खड़े करने होंगे। यहां से स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से भवाली और कैंची धाम मंदिर तक पहुंचने की व्यवस्था रहेगी।
  • ज्योलिकोट-गेठिया-नैनीताल मार्ग से आने वाले निजी वाहन: इस मार्ग से आने वाले पर्यटकों को अपने वाहन भवाली स्थित सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क करने होंगे। यहां से स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम मंदिर तक पहुंच सकेंगे।

खैरना, गरमपानी और बेतालघाट जाने वालों को वैकल्पिक रास्ता

भीमताल, नैनीताल और ज्योलिकोट की ओर से आने वाले स्थानीय वाहन, जिन्हें खैरना, गरमपानी अथवा बेतालघाट की ओर जाना है, वे दूनीखाल-रातीघाट मोटर मार्ग का इस्तेमाल कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

भीमताल से अल्मोड़ा और रानीखेत जाने वालों के लिए यह रूट

भीमताल से अल्मोड़ा, रानीखेत अथवा कैंची धाम की ओर जाने वाले वाहनों को नैनी बैंड प्रथम से सैनेटोरियम बाईपास मोटर मार्ग होते हुए शिप्रा पुल भवाली की ओर भेजा जाएगा। वहां से वाहन अपने निर्धारित गंतव्य तक पहुंचेंगे।

कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी और दोपहिया वाहनों की नो-एंट्री

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अवकाश के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी वाहनों, दोपहिया वाहनों तथा पीली नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में पर्यटक एवं श्रद्धालु अपनी यात्रा की योजना इसी व्यवस्था को ध्यान में रखकर बनाएं।

पुलिस की अपील: निकलने से पहले जरूर देख लें रूट प्लान

नैनीताल पुलिस ने आमजन, श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे 28 और 29 नवंबर को यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन मार्गों, पार्किंग स्थलों एवं शटल सेवा का ही उपयोग करें। यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि वीकेंड पर लगने वाले जाम से बचा जा सके तथा सभी की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

विशेष सूचना: कैंची धाम दर्शन के लिए निकलने वाले श्रद्धालु अपने निजी वाहन को मंदिर तक ले जाने की योजना न बनाएं। निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा कर शटल सेवा का उपयोग करें।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1