हल्द्वानी ब्रेकिंग : तीन बच्चों के पिता ने फांसी लगाकर दे दी जान

0

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी


ADVERTISEMENTS

यहां जीतपुर नेगी में घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपने निवास पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक अपने पीछे तीन बच्चे, एक पुत्र व दो पुत्री, पत्नी का भरा—पूरा परिवार छोड़ गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को जीतपुर नेगी के रहने वाले लाला राम पुत्र अंत राम मौर्या ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मृतक अपने परिवार के साथ जीतपुर नेगी में रहता था, जहां उसके भाई भी थे। घटना के बाद से परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ है। आत्महत्या का स्पष्ट कारण पता नही चल सका है, लेकिन चर्चा है कि मृतक ने घरेलू विवाद के चलते यह कदम उठाया है।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें