HomeBreaking Newsइन फरार बदमाशों की पुलिस को है तलाश, पकड़वाओ और 50 हजार...

इन फरार बदमाशों की पुलिस को है तलाश, पकड़वाओ और 50 हजार इनाम पाओ

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

उत्तराखंड में कई बड़े अपराधी लंबे समय से फरार चल रहे हैं और पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने अब ऐसे अपराधियों को पकड़वाने वाले को 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वालों के नाम भी गुप्त रखे जायेंगे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

डीआईजी ने पहले चरण में कुमाऊं के 08 फरार अपराधियों की सूची भी जारी की है। जिन पर हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी—लूट आदि के बड़े मामले दर्ज हैं। यह सभी लंबे समय से फरार चल रहे हैं।

यह है फरार अपराधियों की सूची —

⏩ अतुल बिष्ट, पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट निवासी तल्लीताल नैनीताल. हल्द्वानी में धारा 307 के साथ-साथ कई और मामले दर्ज हैं.

⏩ किशोर राम, पुत्र भगवत राम निवासी चोपड़ा, रामनगर. रामनगर में धारा 302 के तहत मामला दर्ज है.

⏩ रजनीश सिंह, पुत्र महिपाल सिंह निवासी, बंधु नगर धामपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश. रामनगर में धारा 302 के तहत मामला दर्ज है.

⏩ प्रकाश चंद्र, पुत्र केशव दत्त पंत निवासी लोहाघाट जिला चंपावत. लालकुआं थाने में धारा 302 के तहत मामला दर्ज है.

⏩ बेलुवा, पुत्र मुस्तफा देवान निवासी पुरवाई टोला थाना घोड़ा हसन जिला पूर्वी चंपारण बिहार.हल्द्वानी थाने में धारा 457 380 411 तहत मामला दर्ज है.

⏩ रियाज, पुत्र जलालुद्दीन निवासी जोड़ा मंदिर घोड़ाहसन जिला पूर्वी चंपारण बिहार. धारा 357, 380, 411 हल्द्वानी थाने में मामला दर्ज है.

⏩ सुमित कुमार शर्मा उर्फ गौरव वार्ष्णेय, राकेश कुमार निवासी साईं कोचिंग सेंटर मुखानी हल्द्वानी. धारा 420 के तहत मुखानी थाना में मुकदमा दर्ज है.

⏩ रविंद्र सिंह, पुत्र स्वर्गीय बादल सिंह निवासी रंगपुरी महिपालपुर, थाना वसंत कुंज नई दिल्ली साउथ. काठगोदाम थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है.

डीआईजी कुमाऊं के अनुसार इन फरार अपराधियों की पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। जो कोई भी इनके बारे में बतायेगा, उसको इनाम दिया जाएगा। साथ ही उसका नाम भी गुप्त रखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि किसी भी आपराधिक मुकदमे में नाम आने पर पुलिस चार्जशीट तैयार करती है। आरोपितों को पुलिस के अलावा कोर्ट में भी पेश होना पड़ता। पेशी से गायब होने पर वांछित करार देकर गैर जमानती वारंट भी जारी होते हैं। जिसके बाद पुलिस का प्रयास रहता है कि हर हाल में आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया जाए। पहले इन अपराधियों पर 25 हजार का इनाम था, जिसे बढ़ाकर अब 50 हजार कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments