HomeUncategorizedरूट डायवर्ट : नैनीताल आने वाले, जरूर पढ़ लीजिए यह ख़बर, नया...

रूट डायवर्ट : नैनीताल आने वाले, जरूर पढ़ लीजिए यह ख़बर, नया ट्रैफिक प्लान लागू

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

ADVERTISEMENTSAd

पर्यटन नगरी नैनीताल में गर्मियों में पर्यटकों की लगातार बढ़ रही आवाजाह को देखते हुए आज से नया ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया गया है।

नए प्लान के तहत जहां कोविड-19 की गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन कराये जाने की बात कही गई है, वहीं आज शनिवार 30 अप्रैल व कल 01 मई को नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। हालांकि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए इसमें अपडेट जारी किया जा सकता है। जिसका सबसे अहम कारण यह है कि वीकेंड पर पर्यटकों की आमद यहां बढ़ती है, वहीं 03 मई को ईद के चलते भी खासी भीड़ रहने की सम्भावना है। एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि पर्यटकों को मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा, नहीं लगाने पर 1000 रूपये का जुर्माना देना होगा।

यह है नया ट्रैफिक प्लान —

⏩ नैनीताल रोड और भीमताल रोड से आने वाले वाहन, जिन्हें बरेली रोड और रामपुर रोड की ओर जाना है, वह नरीमन तिराहे से गौलापार होते हुए तीनपानी गोला बाईपास रोड का प्रयोग करेंगे।

⏩ नैनीताल रोड और भीमताल रोड से आने वाले वाहन, जिन्हें रामनगर और कालाढूंगी की ओर जाना है, वह वाहन कालटैक्स तिराहा से पनचक्की से लालडांट बाईपास से कालाढूंगी रोड का प्रयोग करेंगे।

⏩ काठगोदाम से भीमताल और मुक्तेश्वर की ओर जाने वाले वाहन एचएमटी मार्ग का प्रयोग करेंगे।

⏩ नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन सीधे नैनीताल मार्ग का प्रयोग करेंगे।

⏩ नैनीताल रोड से रामपुर रोड की ओर जाने वाले वाहन सीधे मंगल पड़ाव की ओर जाएंगे।

⏩ गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से एफटीआई रामपुर रोड की ओर जाएंगे।

⏩ बरेली रोड से नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन मोती नगर तिराहा बरेली रोड से पंचायत तिराहा, रामपुर रोड कालाढूंगी रोड से वाया कालाढूंगी होते हुए नैनीताल जाएंगे।

⏩ रामपुर रोड से नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन पंचायतघर तिराहा, रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड से वाया कालाढूंगी होते हुए नैनीताल जाएंगे।

⏩ नैनीताल से हल्द्वानी आने वाले वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर वाहनों को नैनीताल से बाया कालाढूंगी से भेजा जाएगा।

⏩ नैनीताल शहर में केवल नैनीताल शहर के स्थानीय निवासी व ऐसे पर्यटक जिनकी नैनीताल में होटल में बुकिंग हो या आवश्यक सेवा वाहन के अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार के निजी चौपहिया वाहन, व्यवसायिक वाहनों को नैनीताल शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

⏩ कई जगहों पर रूट डायवर्ट की जगहों पर लेन फालो न करने से जाम की समस्या देखी गई है। ऐसे में पुलिस का कहना है कि यदि यात्री वाहन अपनी लेन का फालो करें तो शहर के बाहर जाम लगने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments