HomeAccidentUttarakhand : सड़क हादसे में बुझा घर का चिराग, दस दिन पहले...

Uttarakhand : सड़क हादसे में बुझा घर का चिराग, दस दिन पहले ही उठी थी बहन की डोली

Uttarakhand News | हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक हादसे ने होली के त्यौहार की खुशियां मातम में बदल दी। इस सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल को हॉस्पिटल पहुंचा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी के मुताबिक इमलीखेड़ा गांव निवासी सिद्धार्थ सैनी (उम्र 22 वर्ष) की बहन की शादी दस दिन पहले ही हुई थी। शादी के बाद कोई खास रिश्तेदार अभी तक उनके घर पर ही रुका हुआ था। वहीं बुधवार देर रात को सिद्धार्थ सैनी अपने दोस्त युगल सैनी के साथ कार में सवार हो कर अपने रिश्तेदार को छोड़ने के लिए रूड़की आया था। बताया जा रहा है कि रुड़की से वापस लौटते समय बाजूहेडी गांव के पास सिद्धार्थ सैनी की कार बेकाबू होकर सड़क किनारे गहरे खेत में पलट गई। इस हादसे में कार सवार सिद्धार्थ सैनी और युगल सैनी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों को रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने सिद्धार्थ सैनी निवासी इमलीखेड़ा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, युगल सैनी निवासी मेहवड़ का उपचार जारी है। सिद्धार्थ सैनी की मौत से घर में मातम पसर गया। होली और शादी दोनों की खुशियां मातम में बदल गई। सिद्धार्थ सैनी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पिरान कलियर थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था, जहां पर एक युवक की मौत हो गई है। घायल युवक का उपचार चल रहा है, तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

देहरादून हादसा : तेज रफ्तार मर्सिडीज कार प्लॉट में खड़ी मिली

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments