HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: 40 साल की सेवा उपरांत पुलिस उपाध्यक्षक रौतेला सेवानिवृत्त

Almora News: 40 साल की सेवा उपरांत पुलिस उपाध्यक्षक रौतेला सेवानिवृत्त

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

—पुलिस स्टाफ ने शुभकामनाओं के साथ दी भावभीनी विदाई
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद आज पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र सिंह रौतेला सेवानिवृत्त हो गए हैं। उन्हें पुलिस लाइन सभागार अल्मोड़ा में स्टाफ की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। उनके दीर्घायु व सुखी जीवन की कामना की गई।

ADVERTISEMENTSAd

पुलिस उपाधीक्षक सदर अल्मोड़ा राजेन्द्र सिंह रौतेला 40 वर्ष, 02 माह, 29 दिन की सेवा के उपरान्त सेवानिवृत्त हुए हैं। विदाई कार्यक्रम में वक्ताओं ने श्री रौतेला की कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत व लगन से दी गयी सेवाओं एवं सराहनीय कार्यो की प्रशंसा की। पुलिस उपाधीक्षक यातायात ओशीन जोशी, पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद ने उन्हें स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके सपरिवार स्वस्थ रहने एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में पुलिस उपाधीक्षक संचार राजीव कुमार, निरीक्षक अभिसूचना कमल कुमार पाठक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार, प्रभारी निरीक्षक यातायात गणेश हरड़िया, निरीक्षक अजय लाल साह, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक मोहित कुमार, प्रधानलिपिक पुष्पा भट्ट, आशुलिपिक महेश कश्यप, उप निरीक्षक दामोदर कापड़ी समेत कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments