HomeBreaking NewsBreaking : यहां मलबे से निकाले गये एक ही परिवार के 06...

Breaking : यहां मलबे से निकाले गये एक ही परिवार के 06 शव, भयानक मंजर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, भीमताल

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मौसम खुलने के बाद अब भी आपदा के कई भयानक मंजर देखने में आ रहे हैं। ताजा मामला नैनीताल जनपद के ओखलकांड ब्लॉक अंतर्गत थलाड़ी गांव का है, जहां एक ही परिवार के छह शव मलबे के नीचे दबे मिले। जिनकी एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने बरामदगी कर ली है। यहां थलाड़ी के हरेंद्र सिंह वह बदनसीब हैं जिन्होंने इस आपदा में अपनी पत्नी, बच्चे, मां सहित परिवार के छह सदस्यों को खो दिया है।

आपको याद दिला दें कि 18 अक्टूबर को थलाड़ी गांव में हुए लैंडस्लाइड से काफी तबाही हुई थी। यहां एक ही परिवार के छह लोग भवन के मलबे में जिंदा दफन हो गये थे। यहां तक जेसीबी पहुंचने मुश्किल थी। अतएव बचाव कार्य में भारी मशक्कत हुई। बारिश थमने के बाद रेस्क्यू कार्य में तेजी आई और एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम में मलबे से छह शवों को बाहर निकाला है। जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

लालकुआं : यहां ट्रक की चपेट में आकर दिनेशपुर के युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

फिलहाल सभी मृतकों का मौके पर ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जिन शवों की बरामदगी हुई है उनमें मीना देवी (28 साल), चांदनी (08 साल), डिम्पल (06 वर्ष), तनुजा (04 वर्ष), पारस (01 वर्ष) और शांति देवी (65 साल) शामिल हैं। ज्ञातव्य हो कि थलाड़ी के हरेंद्र सिंह ने इस आपदा में अपना सब कुछ खो दिया है। परिवार में सिर्फ वही जीवित हैं। आपदा के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से उन्होंने अपनी मां, पत्नी समेत औ 04 बच्चे को खो दिया हैं। ज्ञात रहे कि थलाड़ी गांव में हरेंद्र सिंह उर्फ हयात के मकान में एक विशाल पेड़ सहित मलबा गिरने से दबे छह लोग दब गये थे।

लालकुआं : मामूली बात को लेकर 24 वर्षीय युवक ने खाया जहर, अस्पताल में मौत

बताया जा रहा है कि उनके महज 01 साल के बेटे पारस का 21 अक्टूबर को जन्मदिन था। पूरा परिवार जन्मदिन की पूर्व तैयारियों में ही जुटा हुआ था, लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था। हरेंद्र सिंह इस हादसे की वजह से पूरी तरह टूट गये हैं। अब भी रह—रहकर उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह विधाता से अब सिर्फ यही सवाल पूछ रहे हैं कि यदि उनके पूरे परिवार को खत्म ही होना तो अकेले वह जीवित क्यों बच गये ?

पति-पत्नी के अटूट संबंधों को दर्शाता है करवा चौथ व्रत

हल्द्वानी ब्रेकिंग : यहां 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments