द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश नेगी ने एक अज्ञात व्यक्ति पर उन्हें ब्लैक मेल कर रूपयों की मांग करने का आरोप लगाया है। इस मामले की विधायक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। विधायक ने शोसल मीडिया में इसकी जानकारी स्वयं दी है।
उन्होंने अपनी फेसबुक टाइम लाइन में लिखा है कि द्वाराहाट विधानसभा में अब कैसी-कैसी करतूतें होने लग गई हैं। कल रात किसी ने उन्हें पूर्व की भांति फोन पर ब्लैकमेल करने की धमकी दी। वह 50 लाख की डिमांड की है, जिसकी शिकायत उन्होंने उत्तराखंड के डीजी, एसएसपी अल्मोड़ा व द्वाराहाट थाने में की है।
इधर एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि विधायक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अलबत्ता विधायक को ब्लैक मेल किये जाने का यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।