सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में यहां सीटू, किसान सभा व अन्य जनवादी संगठनों ने मई दिवस के शहीदों को याद किया। साथ ही संकल्प लिया कि मजदूरों की अनगिनत कुर्बानियों को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा तथा आने वाले समय में संघर्ष को मुकाम तक पहुंचाया जाएगा।
स्थानीय कार्यालय में कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजि हुआ। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि आज की परिस्थितियों में मजदूर दिवस की प्रासंगिकता कई गुना बढ़ जाती है। वक्ताओं ने कहा कि गरीबों व मजदूर वर्ग की स्थिति सोचनीय बनी हुई है। स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, भोजन तेजी से गरीबों की पहुँच से बाहर होते जा रहे हैं। लाखों लोग अपनी नौकरी खो चुके हैं। इस मौके पर मजदूरों व गरीबों के हकों की लड़ाई को जारी रखने का संकल्प लिया गया। अंत में कोविड महामारी से मारे गए लोगों के प्रति गहरी शोक संवेदाना व्यक्त की गई। कार्यक्रम में सीटू के आरपी जोशी, किसान सभा के दिनेश पांडे,, एडवा की सुनीता पांडे, नौजवान सभा के स्वप्निल पांडे शामिल थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।