HomeUncategorizedकालाढूंगी न्यूज़ : किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हाथी, वन...

कालाढूंगी न्यूज़ : किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हाथी, वन विभाग मौन

कालाढूंगी। बन्नाखेड़ा रेंज के कालाढूंगी तहसील के ग्राम रतनपुर बैलपड़ाव में पिछले कई हफ्तों से जंगली हाथियों द्वारा किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

किसानों की गेहूं एवं गन्ने की फसल को हाथियों का झुंड रोज रात के समय आकर नष्ट किया जा रहा है। जिससे ग्रामीण काफी परेशान है और रात में जगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप जंगली हाथी नहीं भाग पा रहे हैं जिस कारण ग्रामीणों ने परेशान होकर वन क्षेत्राधिकारी को जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए अनुरोध किया वन क्षेत्राधिकारी ने आश्वासन दिया हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अधिकतर ग्रामीण व किसान रात के समय सिंचाई आदि के कार्य के लिए सड़क से आते-जाते रहते हैं जिस कारण ग्रामीणों में जान माल का खतरा भी बना हुआ है। ग्राम प्रधान सुधा तिवारी द्वारा वन क्षेत्राधिकारी बन्नाखेड़ा मर्तोलिया को फ़ोन पर जानकारी दी गई। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि विगत 1 हफ्ते से लगातार हाथी गांव में उत्पात मचा रहे है। परंतु वन विभाग को सूचना देने के उपरांत भी वन विभाग मौन बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments